वित्तीय वर्ष 2012-13 व 2013-14 का देना था यूसीसमस्तीपुर. जिले में संचालित 110 उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में से अब तक करीब 40 विद्यालयों ने पदाधिकारियों के दिशा निर्देश के आलोक में उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा कर दिया है. डीपीओ योजना एवं लेखा राजेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि कई बैठकें आयोजित कर सभी एचएम को यूसी जमा करने का निर्देश पूर्व दिया जा चुका है. बावजूद उनके द्वारा कोताही बरतना शिथिलता का परिचायक है. बताते चलें कि वित्तीय वर्ष 2012-13 व 2013-14 में शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित साइकिल, पोशाक की राशि छात्र-छात्राओं के बीच विद्यालय के माध्यम से वितरण करायी गयी थी. साथ ही ससमय यूसी देने का भी निर्देश दिया गया था. जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2012-13 में मुख्यमंत्री बालक साइकिल योजना के तहत सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए 53960000, मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना के तहत सामान्य वर्ग के छात्राओं के लिए 52435000, मुख्यमंत्री बालक साइकिल योजना के तहत एससी/एसटी छात्रों के लिए 8047500 व छात्राओं के लिए 7165000 राशि उप आवंटित की गयी थी. वहीं बालिका पोशाक योजना के तहत 9वीं व 10वीं के छात्राओं के लिए 44706000 व 11वीं व 12वीं के लिए 29696000 राशि उप आवंटित की गयी थी. जबकि परिभ्रमण मद में 1110000 राशि भी उप आवंटित की गयी थी. लेकिन व्यय किये जाने के बाद विद्यालयों ने अब तक यूसी देना भी मुनासिब नहीं समझा. कुछ यही हाल वित्तीय वर्ष 2013-14 से भी जुड़ा हुआ है. जिला शिक्षा पदाधिकारी बीके ओझा ने समयसीमा निर्धारित करते हुए यूसी नहीं जमा करने वाले एचएम को अंतिम चेतावनी देने का निर्देश देते हुए कहा है कि जो एचएम इस आदेश का अनुपालन नहीं करेंगे, उनका अप्रैल 15 से वेतनादि पर रोक लगा दिया जायेगा. डीइओ ने अविलंब यूसी 42ए फॉर्म के साथ जमा करने का निर्देश दिया है.
यूसी नहीं देने वाले 70 एचएम पर होगी कार्रवाई
वित्तीय वर्ष 2012-13 व 2013-14 का देना था यूसीसमस्तीपुर. जिले में संचालित 110 उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में से अब तक करीब 40 विद्यालयों ने पदाधिकारियों के दिशा निर्देश के आलोक में उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा कर दिया है. डीपीओ योजना एवं लेखा राजेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि कई बैठकें आयोजित कर सभी […]
