मोहिउद्दीननगर. शनिवार के दोपहर के बाद आये भूकंप के दो झकटों से संपूर्ण प्रखंड क्षेत्र में लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही़ कुछ स्थानों पर जैसे सुल्तानपुर गांव के पूरब टोल में प्रो. अशोक कुमार सिंह के घर की दीवार, मनियर में संजीव सिंह के घर की दीवार दड़कने की सूचना प्राप्त हुई़ अचानक भूकंप के झटकों को महसूस कर लोग अपने-अपने घरों निकलकर सुरक्षित स्थानों को तलाश करने लगे़ भूकंप के बाद संपूर्ण क्षेत्र बिजली संकट तथा मोबाइल उपभोक्ताओं को नेटवर्किग समस्या का सामना करना पड़ा़ क्षेत्र में भूकंप के बाबत बीडीओ बबलू कुमार व सीओ संजीव रंजन के द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से लोगों को भूकंप बचने के नुक्शे बताये गये व अफवाहों से बचने की सलाह दी गयी़ सिंघिया : प्रखंड क्षेत्र में आयी भूकंप ने हर एक चीज को हिला दिया़ करीब 11:40 में आयी भूकंप 2-3 मिनट तक रही़ फिर पुन: 11:50 में भी भूकंप के छटके महसूस हुये़ इस बीच लोगों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा़ लोगांे ने अपनी सुरक्षा के ख्याल रखते हुए अपने अपने घर से बाहर निकल कर सड़क पर आ गये़ इसमें लोगों के करीब आधे दर्जन घर क्षति ग्रस्त हो गयी़ जिसमें पैकड़ा गांव के उमेश प्रधान सिंघिया दो के सुधीर पासवान, विष्णुपुर डीहा गांव के पवन सिंह के ईंट खपड़ा का मकान, शंभू सिंह के ईंट की दीवार एवं सिबैया गांव के पप्पू दत्त के पक्का घर की छत गिर पड़ा़ जिसमें किसी लोगों की हताहत नहीं हुई़ वहीं केल्लुआघाट के पूर्वी तटबंध में दरार आ गयी.
भूकंप के झटका से अफरा-तफरी
मोहिउद्दीननगर. शनिवार के दोपहर के बाद आये भूकंप के दो झकटों से संपूर्ण प्रखंड क्षेत्र में लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही़ कुछ स्थानों पर जैसे सुल्तानपुर गांव के पूरब टोल में प्रो. अशोक कुमार सिंह के घर की दीवार, मनियर में संजीव सिंह के घर की दीवार दड़कने की सूचना प्राप्त हुई़ अचानक भूकंप […]
