ताजपुर में भूकंप से घरों में फटी दरारें, एक जख्मी

ताजपुर. बंगरा थाना क्षेत्र के ददरी धनराज गांव में भूकंप से दीवार का एक हिस्सा गिरने से एक तीन वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिये स्थानीय निजी क्लिनिक में भरती कराया गया. जहां से स्थिति को गंभीर देखते हुए समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है. घायल रमेश साह का […]

ताजपुर. बंगरा थाना क्षेत्र के ददरी धनराज गांव में भूकंप से दीवार का एक हिस्सा गिरने से एक तीन वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिये स्थानीय निजी क्लिनिक में भरती कराया गया. जहां से स्थिति को गंभीर देखते हुए समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है. घायल रमेश साह का पुत्र बताया गया. साथ ही प्रखंड क्षेत्र में भूकंप के दो बार झटके महसूस किये गये. भूकंप के दौरान धरती हिलते ही लोगों में भगदड़ मच गयी. सभी अपने-अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थान की तरफ भागने लगे. स्कूल से सारे बच्चों को निकालकर बाहर कर दिया गया. बैंकों में अफरा तफरी मच गयी. स्थानीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अफरा तफरी के दौरान कुछ लोग चोटिल हो गये. साथ ही दर्जनों मकानों में भूकंप के कारण दरारें पड़ गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >