नारों से गूंजता रहा पीएचइडी कार्यालय परिसर

समस्तीपुर. बिहार राज्य लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग कर्मचारी संघ प्रमंडल शाखा से जुड़े कर्मचारियों ने शनिवार को कार्यालय परिसर में जमकर नारेबाजी की. अपने आंदोलन के पांचवें दिन उपाध्यक्ष धर्मनाथ ठाकुर की अगुवाई में कर्मचारियों ने 14 सूत्रों मांगों के समर्थन में नारेबाजी की. उसे पूरी तरह से जायज बताया. मौके पर आयोजित धरना सभा […]

समस्तीपुर. बिहार राज्य लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग कर्मचारी संघ प्रमंडल शाखा से जुड़े कर्मचारियों ने शनिवार को कार्यालय परिसर में जमकर नारेबाजी की. अपने आंदोलन के पांचवें दिन उपाध्यक्ष धर्मनाथ ठाकुर की अगुवाई में कर्मचारियों ने 14 सूत्रों मांगों के समर्थन में नारेबाजी की. उसे पूरी तरह से जायज बताया. मौके पर आयोजित धरना सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब तक इनकी मांगों को मान नहीं लिया जाता है आंदोलन जारी रहेगा. वक्ताओं ने कहा कि 42 नव नियुक्त कर्मी 2014 एवं 2006 के समायोजित कर्मचारियों का वेतन निर्धारित कर वित्त विभाग जिला में मंजूरी के लिए भेजे. सभी कर्मी को वर्ष 2013-14 एवं 14-15 का झाड़न साबुन की आपूर्ति की जानी चाहिए. नियमित चतुर्थवर्गीय कर्मचारी को वर्दी समेत अन्य मांगों को पूरा करने पर जोर डाल रहे थे. वक्ताओं ने आगामी 28 अप्रैल से आंदोलन को तेज करने की घोषणा की. सभा सभा को वीरेंद्र कुंवर, प्रमंडलीय सचिव द्वारिका महतो, संयुक्त मंत्री विजय कुमार सिन्हा, , सीता राम कामति, गजेश ठाकुर, देवेंद्र राय, मो. असलम, ज्ञान शंकर झा आदि ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >