प्रथम स्थान पर रही निधि व अंजली

फोटो संख्या : 5समस्तीपुर. शहर के रीयल मेरिट सेंटर सभागार में बुधवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ. इसमें संस्थान की ओर से आयोजित मासिक जांच परीक्षा में गणित व जीवन विज्ञान विषय में पहले तीन स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. गणित विषय में प्रथम स्थान पर रही छात्रा निधि कुमारी, […]

फोटो संख्या : 5समस्तीपुर. शहर के रीयल मेरिट सेंटर सभागार में बुधवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ. इसमें संस्थान की ओर से आयोजित मासिक जांच परीक्षा में गणित व जीवन विज्ञान विषय में पहले तीन स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. गणित विषय में प्रथम स्थान पर रही छात्रा निधि कुमारी, द्वितीय स्थान पर आने वाली छात्रा सोनम प्रिया और तीसरे स्थान पर रहे विवेक कुमार को पुस्कार से नवाजा गया. इसी तरह जीव विज्ञान विषय में अंजली भारतीय को प्रथम, कामिनी कुमारी को द्वितीय और प्रियांशु को तृतीय स्थान पाने के लिए संस्थान की ओर से पुरस्कार से नवाजा गया है. निदेशक डा. संतोष कुमार ने छात्रों को और अधिक मेहनत कर जीवन में सफलता को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया. मौके पर डा. एसएन झा, प्रो. नेयाज अहमद खान, एस कुमार, ई. अनिरुद्ध प्रताप, ई. कृष्ण कुमार, चितरंजन प्रसाद राय, एसके पाठक, राजू दास, सिम्मकी कुमारी, कंचन कुमारी, रामनाथ राय आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >