समारोहपूर्वक मनेगी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती

समस्तीपुर. आगामी 23 अप्रैल को बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती समारोहपूर्वक मनायी जायेगी. यह निर्णय बाबू वीर कुंवर सिंह जयंती समारोह की तैयारी समिति की बैठक में लिया गया. अध्यक्षता जितेंद्र सिंह चंदेल ने की. स्थानीय विधि महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुई बैठक में आम लोगों से आयोजन की सफलता के लिए अपनी भागीदारी […]

समस्तीपुर. आगामी 23 अप्रैल को बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती समारोहपूर्वक मनायी जायेगी. यह निर्णय बाबू वीर कुंवर सिंह जयंती समारोह की तैयारी समिति की बैठक में लिया गया. अध्यक्षता जितेंद्र सिंह चंदेल ने की. स्थानीय विधि महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुई बैठक में आम लोगों से आयोजन की सफलता के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया. बैठक में सियावर सिंह, गौतम सिंह, धर्मेंद्र यादव, ननकी सिंह, आशुतोष कुमार, इंद्रमणि, अनिल सिंह, रविशंकर सिंह, संजीत सिंह, राकेश ठाकुर, जय प्रकाश, राम विनोद पासवान, संतोष सिंह, प्रवीण सिंह, अजीत सिंह, मिथिलेश सिंह, पिंकू सिन्हा, पवन सिंह, डॉ ज्ञानेंद्र, चुन्नु यादव, सत्येंद्र कुंवर आदि उपस्थित थे. जानकारी देते हुए तैयारी समिति के अध्यक्ष श्री चंदेल ने बताया कि शहर के नगर भवन में आयोजित होने वाले इस समारोह का उद्घाटन पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह करेंगे. इसमें बिहार सरकार के मंत्री के अलावा विधायक, सांसद आदि शिरकत करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >