सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

फोटो संख्या : 19कल्याणपुर. थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ के दुमदुमा पुल के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत मौके पर ही हो गयी़ उसकी पांच वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी और देवर संजय साह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उसे इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल में भरती […]

फोटो संख्या : 19कल्याणपुर. थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ के दुमदुमा पुल के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत मौके पर ही हो गयी़ उसकी पांच वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी और देवर संजय साह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उसे इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल में भरती कराया जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर बताते हुए डीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया है़ मृतक की पहचान लहेरियासराय थाना निवासी जीवछ मंडल की पत्नी (35) के रूप में हुई है़ पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए मृतक के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए समस्तीपुर भेज दिया है. दूसरी ओर मुफस्सिल थाना के कर्पूरीग्राम में मारपीट की घटना में घायल संगीता देवी, प्रीति सुंदर व कैलाशपति देवी एवं उजियारपुर के परोडि़या निवासी महेश दास को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया जहां सभी की चिकित्सा जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >