समस्तीपुर कॉलेज में द्वितीय आंतरिक परीक्षा आज

समस्तीपुर. स्थानीय समस्तीपुर कॉलेज के पीजी सेमेस्टर वन के छात्र छात्राओं की द्वितीय आंतरिक परीक्षा 15 अप्रैल को प्रारंभ होगी. इस अति आवश्यक आंतरिक परीक्षा में अंग्रेजी और हिंदी के छात्रों के अलावा कला और विज्ञान के सभी स्नातकोत्तर में नामांकित संबंधित छात्र शामिल होंगे. प्रधानाचार्य डॉ जवाहर लाल झा ने स्पष्ट कर दिया है […]

समस्तीपुर. स्थानीय समस्तीपुर कॉलेज के पीजी सेमेस्टर वन के छात्र छात्राओं की द्वितीय आंतरिक परीक्षा 15 अप्रैल को प्रारंभ होगी. इस अति आवश्यक आंतरिक परीक्षा में अंग्रेजी और हिंदी के छात्रों के अलावा कला और विज्ञान के सभी स्नातकोत्तर में नामांकित संबंधित छात्र शामिल होंगे. प्रधानाचार्य डॉ जवाहर लाल झा ने स्पष्ट कर दिया है कि आंतरिक परीक्षा में सम्मिलित नहीं होने वाले विद्यार्थियों के लिए किसी विशेष आंतरिक परीक्षा का आयोजन कर पाना कतई संभव नहीं हो सकेगा. उन्होंने परीक्षा में कदाचार नहीं होने देने की जरूरत को रेखांकित करते हुए कहा कि यह छात्रों के ही हित में है. यह जानकारी अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ प्रभात कुमार ने दी है. उन्होंने ताया कि परीक्षा नियमित समय पर आरंभ होगी. छात्रों को इससे पूर्व केंद्र पर उपस्थित होना जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >