मेधा सूची नहीं उपलब्ध करायी गयी प्रमुख को

विभूतिपुर. प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई के अध्यक्ष प्रखंड प्रमुख कृष्णा देवी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है. इसमें बताया गया है कि शिक्षक नियोजन 2012-14 व 15 के लिए प्रखंड शिक्षक नियोजन से संबंधित अद्यतन कार्यक्रम की सूचना इकाई के सचिव द्वारा अब तक उपलब्ध नहीं करायी गयी है. वहीं प्रखंड शिक्षक नियोजन के लिए […]

विभूतिपुर. प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई के अध्यक्ष प्रखंड प्रमुख कृष्णा देवी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है. इसमें बताया गया है कि शिक्षक नियोजन 2012-14 व 15 के लिए प्रखंड शिक्षक नियोजन से संबंधित अद्यतन कार्यक्रम की सूचना इकाई के सचिव द्वारा अब तक उपलब्ध नहीं करायी गयी है. वहीं प्रखंड शिक्षक नियोजन के लिए बनायी गयी औपबंधिक और अंतिम मेधा सूची भी अब तक नियोजन इकाई की ओर से उन्हें उपलब्ध नहीं करायी गयी है. इस परिस्थिति में यदि प्रखंड शिक्षकों का नियोजन सरकार के द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार नहीं होता है तो इसकी सारी जवाबदेही संबंधित पदाधिकारी की होगी. प्रमुख ने इस पर गंभीरतापूर्वक अनुरोध करने का आग्रह करते हुए जिलाधिकारी को अपने स्तर से कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. दूसरी ओर प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई के सचिव सह बीडीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि औपबंधिक और अंतिम मेधा सूची इकाई अध्यक्ष प्रखंड प्रमुख को दिया गया है. नियोजन कमेटी के सदस्य को गत 23 मार्च 15 को नियोजन कमेटी की बैठक में उपलब्ध कराया जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >