कोर्ट के आदेश पर भी नहीं दर्ज हुई दुष्कर्म की प्राथमिकी

दलसिंहसराय. सिविल कोर्ट के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में उजियारपुर थाने के छतवारी गांव की बाहर वर्षीया किशोरी ने मुकदमा संख्या 56/15 दायर कर गांव के ही संजीत कुमार नामक युवक के विरुद्ध घर में घुस कर दुष्कर्म करने का प्रयास करने की शिकायत की. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीजेएम के […]

दलसिंहसराय. सिविल कोर्ट के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में उजियारपुर थाने के छतवारी गांव की बाहर वर्षीया किशोरी ने मुकदमा संख्या 56/15 दायर कर गांव के ही संजीत कुमार नामक युवक के विरुद्ध घर में घुस कर दुष्कर्म करने का प्रयास करने की शिकायत की. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीजेएम के न्यायालय ने उजियारपुर थानाध्यक्ष से जांच प्रतिवेदन की मांग की. थानाध्यक्ष ने घटना को सत्य पाते हुए जांच प्रतिवेदन गत 22 मार्च को ही कोर्ट को समर्पित किया. कोर्ट ने घटना से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश थाने को दिया. गत 25 मार्च को यह आदेश पुलिस को निर्गत किया गया. परंतु अब तक इस पर अमल नहीं होने की बात कही जा रही है. इससे पीडि़ता पुलिस के रवैये को लेकर अभी से शंकित होने लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >