नियोजित शिक्षकों का हड़ताल जारी

फोटो संख्या : 7समस्तीपुर. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ एवं नियोजित शिक्षक महासंघ के आह्वान पर नियोजित शिक्षकों का आंदोलन छठे दिन भी जारी रहा. संगठन के सदस्यों ने दावा किया कि शिक्षकों का समूह जत्थावार विभिन्न स्कूलों में भ्रमण कर प्रखंड के सभी 181 स्कूलों का कार्य ठप कराया. शिक्षक अपने एक सूत्री […]

फोटो संख्या : 7समस्तीपुर. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ एवं नियोजित शिक्षक महासंघ के आह्वान पर नियोजित शिक्षकों का आंदोलन छठे दिन भी जारी रहा. संगठन के सदस्यों ने दावा किया कि शिक्षकों का समूह जत्थावार विभिन्न स्कूलों में भ्रमण कर प्रखंड के सभी 181 स्कूलों का कार्य ठप कराया. शिक्षक अपने एक सूत्री मांग समान काम के बदले समान वेतन को लेकर आंदोलन जारी रखने का एलान किया है. इसके उपरांत शिक्षकों ने बीआरसी भवन पर धरना दिया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष हरिमोहन प्रसाद ने की. मौके पर जिलाध्यक्ष रामचंद्र मंडल, उपाध्यक्ष राजाराम महतो, राज कुमार, मनोरंजन कंठ, राजेश कुमार मंडल, मो. नसीम, अमित कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद, श्रवण कुमार, राजेश कुमार मंडल, कुणाल कुमार, तनवीर आलम, अजीत कुमार, संगीता कुमारी, बेबी कुमारी भारती, सुनीता कुमारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >