कुम्हारों के राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित होगें आलोक

मोहनपुर. कुम्हारों के राष्ट्रीय सम्मेलन में वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी कुमार आलोक सम्मानित किये जायेंगे. इस आशय की सूचना देते हुए उन्हे उत्तराखंड के पूर्व राज्यमंत्री डॉ विनोद आर्य ने आमंत्रित किया हैं. मोहनपुर प्रखंड के धरणीपट्टी गांव निवासी अश्विनी कुमार आलोक को निष्काम सेम ट्रस्ट, भूपतवाला की ओर से आयोजित प्रजापति प्रतिभा सम्मान समारोह में […]

मोहनपुर. कुम्हारों के राष्ट्रीय सम्मेलन में वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी कुमार आलोक सम्मानित किये जायेंगे. इस आशय की सूचना देते हुए उन्हे उत्तराखंड के पूर्व राज्यमंत्री डॉ विनोद आर्य ने आमंत्रित किया हैं. मोहनपुर प्रखंड के धरणीपट्टी गांव निवासी अश्विनी कुमार आलोक को निष्काम सेम ट्रस्ट, भूपतवाला की ओर से आयोजित प्रजापति प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रखंड पत्रकारिता एवं निष्पक्ष समाजसेवा के लिए आगामी तीन अप्रैल को सम्मानित किया जायेगा. इस कार्यक्रम मेें सम्मानित होने वाले वह पहले बिहारी हैं. उन्हें भारत सरकार मे पर्यटन मंत्री महेश शर्मा, गोवा के डिप्टी स्पीकर अनंत वी. सेठ एवं झारखंड के विधायक योगेश्वर प्रजापति संयुक्त रूप से सम्मानित करेंगे. श्री आलोक के लिए इस अवसर पर राजस्थान लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष एमएस श्मावत प्रशंसा पत्रक जारी करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >