किसी ने सराहा तो किसी ने नकारा

फोटो फारवार्ड :::::::::::रोसड़ा. वित्त मंत्री अरुण जेटली के पेश किये गये आम बजट में कई योजनाओं का एलान किया गया. इस पर स्थानीय लोगों, व्यवसायियों एवं छात्रों ने अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दी है. किसी ने बजट को खूब सराहा तो किसी ने इसे कार्पोरेट के फायदा का बजट बताया. शहर के प्रमुख कपड़ा व्यवसायी कृष्णा […]

फोटो फारवार्ड :::::::::::रोसड़ा. वित्त मंत्री अरुण जेटली के पेश किये गये आम बजट में कई योजनाओं का एलान किया गया. इस पर स्थानीय लोगों, व्यवसायियों एवं छात्रों ने अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दी है. किसी ने बजट को खूब सराहा तो किसी ने इसे कार्पोरेट के फायदा का बजट बताया. शहर के प्रमुख कपड़ा व्यवसायी कृष्णा कुमार लाखोटिया ने कहा कि यह आम बजट पूर्णत: सुधारवादी बजट है. इसके प्रावधान के दूरगामी, परिणाम पर पूरा ध्यान दिया गया है. रोजगार पैदा करने पर भी जोर दिया गया है. काले धन रोकने के लिए कड़े प्रावधान किये गये हैं पर सर्विस टैक्स बढाने से कर चोरी की संभावना बढ़ेगी. वाणीकांत झा ने कहा कि यह आम बजट संतुलित है. सबों का ध्यान रखा गया है. मोनू कु मार ने कहा कि खाद्य पदार्थ के सस्ते नहीं होने से आम लोग प्रभावित होंगे. मैट्रिक की छात्रा अनामिका कुमारी ने बताया कि बजट में खाने पीने के सामानों के दाम कम नहीं होने से घर का खर्च बढ़ेगा. चंदा कुमारी ने बताया कि बजट से आम लोगों को फायदा होगा. दीपेंदु राय ने बजट को गरीबों के विरुद्ध बताया. प्रदीप शर्मा ने आम लोगों का ध्यान नहीं रखने वाला बजट बताया. राम नारायण महतो व धर्मवीर ठाकुर ने किसानों का ख्याल नहीं रखने वाला बजट बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >