फोटो संख्या : 4वारिसनगर. प्रखंड क्षेत्र के मुक्तापुर स्थित एसएमआरसी कॉलेज प्रशासन द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग के पक्की सड़क को चहारदीवारी कर अवरु द्ध करने के विरोध में शनिवार को बाजार समिति चौक पर कॉलेज प्रशासन का पुतला दहन किया गया. इसका नेतृत्व इंकलाबी नौजवान सभा के प्रखंड संयोजक जितेंद्र कुमार कुशवाहा ने किया. इनका बताना था कि उक्त पक्की सड़क से सारी पंचायत के ग्रामीणों का वषार्ें से आवागमन था. मार्ग अवरु द्ध होने के कारण होने वाले परेशानियों को लेकर इस पुतला दहन कार्यक्र म को आयोजित किया गया है. आगामी 2 मार्च को समस्तीपुर-दरभंगा पथ को बाजार समिति गेट के पास ग्रामीणों के द्वारा जाम करने के फैसले का इनौस कार्यकर्ता भी समर्थन करेंगे. इन्होंने उक्त चहारदीवारी को हटाने सहित बाजार समिति के बगल से रामनाथ सिंह के घर तक पीसीसी निर्माण, बाजार समिति के समीप स्पीड ब्रेकर व बाजार समिति चौक पर दुकानदारों के सुरक्षा की भी मांग की है. मौके पर दिनेश साह, मो सलाम, अनिल महतो, उमेश महतो, विमल पासवान, राजेंद्र भारती, नंदकिशोर राय, रमेश कुमार, राजकुमार महतो, अजय कुमार सिंह, लक्ष्मी राय आदि मौजूद थे.
मार्ग अवरु द्ध करने पर कॉलेज प्रशासन का जलाया पुतला
फोटो संख्या : 4वारिसनगर. प्रखंड क्षेत्र के मुक्तापुर स्थित एसएमआरसी कॉलेज प्रशासन द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग के पक्की सड़क को चहारदीवारी कर अवरु द्ध करने के विरोध में शनिवार को बाजार समिति चौक पर कॉलेज प्रशासन का पुतला दहन किया गया. इसका नेतृत्व इंकलाबी नौजवान सभा के प्रखंड संयोजक जितेंद्र कुमार कुशवाहा ने किया. इनका […]
