बिजली उपभोक्ताओं ने दिया धरना

फोटो संख्या : 3वारिसनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्युत उपकेंद्र परिसर में शनिवार को विद्युत उपभोक्ताओं ने धरना दिया. राम कुमार राय के संयोजकता में आयोजित इस धरना कार्यक्र म की अध्यक्षता प्रवीण कुमार राय मुन्ना ने की. उपभोक्ताओं ने मीटर रीडिंग नहीं कर मनमाना विपत्र भेजने व जेइ के कार्यालय में नहीं आने से खासे […]

फोटो संख्या : 3वारिसनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्युत उपकेंद्र परिसर में शनिवार को विद्युत उपभोक्ताओं ने धरना दिया. राम कुमार राय के संयोजकता में आयोजित इस धरना कार्यक्र म की अध्यक्षता प्रवीण कुमार राय मुन्ना ने की. उपभोक्ताओं ने मीटर रीडिंग नहीं कर मनमाना विपत्र भेजने व जेइ के कार्यालय में नहीं आने से खासे नाराज थे. इसके साथ ही शिविर में जमा नि:शुल्क आवेदन पर कनेक्शन नहीं देकर अवैध राशि लेकर विद्युत कनेक्शन करने का आरोप लगा रहे थे. धरना कार्यक्र म को शैलेंद्र ठाकुर, रंजीत कुमार ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, सुनील कुमार राय आदि ने संबोधित किया. अंत में उपभोक्ताओं के लगभग तीन दर्जन शिकायती आवेदन जेइ को सौंपा. निदान नहीं होने पर पुन: अगले माह के विद्युत विपत्र जमा तिथि को धरना देने की बातें कही गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >