एक्साइज डूयूटी का दायरा बढे तो उद्योगपतियों को वजट कर लाभ मिलेगा

समस्तीपुर. नये आम बजट को लेकर उद्योगपतियों में खासा उत्साह है. केंद्र सरकार से ऐसी अपेक्षा की जा रही है कि एक्साइज ड्यूटी का दायरा बढ़ सकता है. गृहलोन में छूट को लेकर उद्योगपति सुनील कुमार अग्रवाल कहते हैं कि अगर सरकार डेढ करोड़ तक की छुट दे तो फायदा हो सकता है. साथ ही […]

समस्तीपुर. नये आम बजट को लेकर उद्योगपतियों में खासा उत्साह है. केंद्र सरकार से ऐसी अपेक्षा की जा रही है कि एक्साइज ड्यूटी का दायरा बढ़ सकता है. गृहलोन में छूट को लेकर उद्योगपति सुनील कुमार अग्रवाल कहते हैं कि अगर सरकार डेढ करोड़ तक की छुट दे तो फायदा हो सकता है. साथ ही बड़े उद्योगपतियों के साथ छोटे छोटे उद्योगपतियों को छूट का लाभ वित्तमंत्री इस आम बजट में दे तो और उद्योग के क्षेत्र में विकास हो सकता है. उद्योगपति रवींद्र कुमार का कहना है कि इनकम टैक्स व सेल टैक्स में छूट मिलनी चाहिये. वजट में छोटे छोटे उद्योगपतियों के उद्योग पर जोर देकर बिहार में रोजगार का अवसर बढ़ा सकती है. इससे उत्पादन के साथ साथ राज्य का विकास भी होगा. उद्योगपति ओमप्रकाश खेमका का कहना है कि कारपोरेट धरानों को कम ओर छोटे छोटे उद्योगपतियों पर केंद्र सरकार को ध्यान देनी चाहिये. टैक्स के सलैब को बढ़ाना चाहिये. अग्रिम टैक्स नहीं लिया जाना चाहिये. जी एस 7 को जल्द लागू करना चाहिये. इसके लागू होने से सभी करों को समायोजन एक साथ हो जायेगा. इसी तरह उद्योगपति राजेश अग्रवाल का कहना है कि गृह लोन में दो लाख बढ़ाकर 5 लाख तक छूट मिलनी चाहिये. वीडी आइएस कुछ समय के लिये फिर से लागू होनी चाहिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >