वारिसनगर. प्रखंड क्षेत्र के मुक्तापुर स्थित एसएमआरसी कॉलेज प्रशासन द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग के पक्की सड़क का चहारदीवारी कर अवरु द्ध करने के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर उतरने का फैसला किया है. इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारियों को पत्र देते हुए इंकलाबी नौजवान सभा के प्रखंड संयोजक जितेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया है कि उक्त पक्की सड़क से सारी पंचायत के ग्रामीणों का वषार्ें से आवागमन था. मार्ग अवरु द्ध होने के कारण होने वाले परेशानियों को लेकर आगामी 2 मार्च को समस्तीपुर-दरभंगा पथ को बाजार समिति गेट के पास ग्रामीणों ने जाम करने का फैसला लिया है. इसका इनौस कार्यकर्ता भी समर्थन करेंगे. इन्होंने उक्त चहारदीवारी को हटाने सहित बाजार समिति के बगल से रामनाथ सिंह के घर तक पीसीसी निर्माण, बाजार समिति के समीप स्पीड ब्रेकर तथा बाजार समिति चौक पर दुकानदारों के सुरक्षा की भी मांग की है.
सारी पंचायत के ग्रामीण उतरेंगे सड़क पर
वारिसनगर. प्रखंड क्षेत्र के मुक्तापुर स्थित एसएमआरसी कॉलेज प्रशासन द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग के पक्की सड़क का चहारदीवारी कर अवरु द्ध करने के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर उतरने का फैसला किया है. इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारियों को पत्र देते हुए इंकलाबी नौजवान सभा के प्रखंड संयोजक जितेंद्र कुमार […]
