समस्तीपुर. माकपा प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को एसडीओ से मुलाकात की. इस दौरान खाद्य सुरक्षा के मुद्दे अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष रखे गये. प्रतिनिधिमंडल में पार्टी की कल्याणपुर, समस्तीपुर, वारिसनगर और सरायरंजन लोकल कमेटी से जुड़े कार्यकर्ता शामिल थे. प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र सरकार के द्वारा खाद्य सुरक्षा को राष्ट्रीय स्तर पर 67 फीसदी से घटा कर 40 प्रतिशत करने और खाद्य सुरक्षा की दर को बाजार के दर से आधे पर वितरण करने की योजना को लेकर अपना प्रतिरोध दर्ज कराया. इसके साथ ही जनवितरण विक्रेताओं द्वारा कम वजन और अधिक दर की वसूली, वंचित परिवारों के नाम सूची में दर्ज करने जैसे मुद्दे भी उनके समक्ष रखे. प्रतिनिधिमंडल में समस्तीपुर लोकल कमेटी के सदस्य रघुनाथ राय, जिला कमेटी सदस्य राम सागर पासवान, जिला सचिव मंडल सदस्य सत्य नारायण सिंह, लाल प्रसाद एवं लाल बहादुर पंडित शामिल थे.
खाद्य सुरक्षा को लेकर एसडीओ से मिला प्रतिनिधिमंडल
समस्तीपुर. माकपा प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को एसडीओ से मुलाकात की. इस दौरान खाद्य सुरक्षा के मुद्दे अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष रखे गये. प्रतिनिधिमंडल में पार्टी की कल्याणपुर, समस्तीपुर, वारिसनगर और सरायरंजन लोकल कमेटी से जुड़े कार्यकर्ता शामिल थे. प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र सरकार के द्वारा खाद्य सुरक्षा को राष्ट्रीय स्तर पर 67 फीसदी से घटा कर 40 […]
