विकास की गति फिर होगी तेज : मंत्री

शाहपुर पटोरी : नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल में पुन: मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार क्षेत्र में आये पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री बैद्यनाथ सहनी ने धमौन के निरंजन स्थान के प्रागंण में पूजा अर्चना की. इस क्रम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि पटोरी में निबंधन कार्यालय की […]

शाहपुर पटोरी : नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल में पुन: मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार क्षेत्र में आये पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री बैद्यनाथ सहनी ने धमौन के निरंजन स्थान के प्रागंण में पूजा अर्चना की. इस क्रम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि पटोरी में निबंधन कार्यालय की स्थापना शीघ्र होगी.

जननायक कर्पूरी अनुमंडलीय अस्पताल को उसका उचित दर्जा मिलेगा. श्री सहनी ने बताया कि कैबिनेट की अगली बैठक के बाद पटोरी एवं ताजपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिये जाने की अधिसूचना जारी कर दी जायेगी. उन्होंने कहा कि 15 मार्च तक पटोरी में अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय काम करने लगेगा.

उन्होंने बताया कि व्यवहार न्यायालय के उद्घाटन में सीएम के आने की संभावना है. उन्होंने यह भी बताया कि आगामी मई-जून तक मोरवा विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों का सौ प्रतिशत विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो जायेगा. मौके पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष क्रमश : पटोरी सुबोध कुमार राय, मोहनपुर सोनेलाल राय, ताजपुर मुनेश्वर साह, मोरबा जयकृष्ण राय, प्रमुख दिलीप कुमार, गणेश पटेल, शंभू प्रसाद, विनोद पासवान, रामप्रीत पासवान, रवींद्र राय, आरपी सिंह, अजय कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >