तेजाबी हमलों के इलाजरत पीडि़तों से मिले सीजेएम

फोटो संख्या : 14डीएलएसए समस्तीपुर के माध्यम से पीडि़तों को मिल सकती है सहायतादलसिंहसराय. भूमि कब्जा को लेकर गंज रोड में हुये तेजाबी हमले के शिकार इलाजरत पीडि़तों से गुरुवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर के प्रभारी सचिव आरके प्रसाद मिले. अनुमंडल अस्पताल पहुंचे सीजेएम ने कांड की पीडि़त लालमुनि […]

फोटो संख्या : 14डीएलएसए समस्तीपुर के माध्यम से पीडि़तों को मिल सकती है सहायतादलसिंहसराय. भूमि कब्जा को लेकर गंज रोड में हुये तेजाबी हमले के शिकार इलाजरत पीडि़तों से गुरुवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर के प्रभारी सचिव आरके प्रसाद मिले. अनुमंडल अस्पताल पहुंचे सीजेएम ने कांड की पीडि़त लालमुनि देवी व उसकी पुत्री सोनी कुमारी से घटना को लेकर पूछताछ की. साथ ही घटना में बने जख्म, वर्तमान हाल, इलाज की जानकारी के अलावा अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा. पीडि़त मां बेटी ने उनके समक्ष घटना के वक्त पुलिसिया सुविधा त्वरित न मिलने की बात भी कही. इसके बाद सीजेएम श्री प्रसाद पुरुष कक्ष में इलाज करा रहे कांड के शिकार देवेंद्र पासवान व राजू पासवान के शरीर पर जले हिस्सों को देखा. साथ ही जख्मों व इलाज ठीक से होने को लेकर पूछताछ की. इसमें देवेंद्र पासवान ने तेजाब के प्रभाव से बायां कान में कम सुनाई पड़ने की बात कही. चारों पीडि़त से पूछताछ के बाद सीजेएम ने घटना में एसिड से झुलसे दो अन्य सविता देवी व कुंदन कुमार सिंह की खोजबीन की. इसको लेकर चिकित्सकों ने उन्हें रेफर करने की बात कही. वहीं थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी ने एक के अलोपो बर्न हॉस्पिटल व दूसरे को समस्तीपुर मिश्रा जांच घर में इलाजरत होने की बात कही. सीजेएम डीएलएए समस्तीपुर के माध्यम से प्रावधान के अनुसार पीडि़तों को सहायता प्रदान करने का आश्वासन समेत अन्य निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिये. मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ ललिता सिंह, डॉ डीके शर्मा, डॉ राजीव कुमार, प्रबंधक चंदन कुमार, थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >