मोरवा. कई महीनों से राशन से वंचित दर्जनों उपभोक्ताओं ने डीलर के खिलाफ मोरचा खेाल दिया है. इससे पहले सड़क जामकर आक्रोश प्रकट किया गया था. बताया जाता है कि मरीचा पंचायत के करीब अस्सी परिवार कई महीनों से राशन से वंचित रह गये थे. इन लोगों की राशन आपूर्ति श्रवण कुमार डीलर के यहां से होने की बात बतायी जा रही है. गुरुवार को करीब 19 कार्डधारी डीएम के जनता दरबार में अपना अर्जी लगाकर न्याय की गुहार लगायी. दस से पहले राशन वितरण में अनियमितता को लेकर 20 फरवरी को मरीचा लड़ुआ के पास सड़क जाम कर दिया था जिसे अधिकारियों के पहल के बाद समाप्त कर दिया था. दूसरी ओर माले पार्टी के चंदेश्वर राय ने कहा कि अगर चार दिनों के अंदर गरीबों को उसका हक नही मिला उनकी पार्टी चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा.
उपभोक्ताओं ने डीलर के खिलाफ खोला मोरचा
मोरवा. कई महीनों से राशन से वंचित दर्जनों उपभोक्ताओं ने डीलर के खिलाफ मोरचा खेाल दिया है. इससे पहले सड़क जामकर आक्रोश प्रकट किया गया था. बताया जाता है कि मरीचा पंचायत के करीब अस्सी परिवार कई महीनों से राशन से वंचित रह गये थे. इन लोगों की राशन आपूर्ति श्रवण कुमार डीलर के यहां […]
