वेतन नहीं मिलने से खफा शिक्षकों ने जताया आक्रोश

फोटो संख्या : 27खानपुर. प्रखंड के नियोजित शिक्षकों को दिसंबर 2014 से वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों समक्ष भुखमरी कि स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इस बीच बुधवार को बीआरसी भवन मसीना में आयोजित डब्लूआइएफएस प्रशिक्षण के पूर्व शिक्षकों ने एक जुटताा का परिचय देते हुए विभाग के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया. वेतन पर नियोजित […]

फोटो संख्या : 27खानपुर. प्रखंड के नियोजित शिक्षकों को दिसंबर 2014 से वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों समक्ष भुखमरी कि स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इस बीच बुधवार को बीआरसी भवन मसीना में आयोजित डब्लूआइएफएस प्रशिक्षण के पूर्व शिक्षकों ने एक जुटताा का परिचय देते हुए विभाग के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया. वेतन पर नियोजित शिक्षकों ने घर की बजट पर प्रभाव पड़ने की बात करते हुए पदाधिकारी को जमकर कोसा. शिक्षकों ने बताया कि सामने अगले माह में होली का पर्व है. लेकिन दिसंबर 2014 से अबतक वेतन नहीं मिलने से पर्व फीका होने की पूरी संभावना है. सबकुछ सहते हुए भी बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के लिए प्रयास करते रहते है. लेकिन, शिक्षकों की समस्या से विभाग को कोई लेना देना नहीं है. बीआरसीसी श्याम कुमार पांडेय, राजीव कुमार झा, शैलेंद्र कुमार झा, गिरीशचंद्र यादव, महेश प्रसाद यादव, राम कुमार झा, लाल बाबू, सीमा कुमारी, पूनम कुमारी सहित दर्जनों शिक्षकों ने बताया कि आवंटन रहने के बाद भी विभाग को क्या मजबूरी है पता नहीं कि अबतक वेतन से वंचित रखा गया है. आक्रोश व्यक्त करते हुए शिक्षकों ने कहा कि अगर होली पर्व से पहले वेतन नहीं मिला तो मजबूर आंदोलन पर उतारु होना पड़ेगा. पैसे की अभाव के कारण बच्चों की पढ़ाई लिखाई व घरेलू बजट पर कुप्रभाव पड़ने लगा है. वहीं दुकानदार भी घरेलू सामग्री उधार देना बंद कर दिया है जिससे घर की स्थिति चरमरा गयी है. जो शिक्षक बच्चों के भविष्य संवारने जिम्मा उठाते हैं उनके साथ यह अन्याय किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >