Samastipur : 3322 बेटिकट यात्रियों से वसूला गया 24.75 लाख जुर्माना

समस्तीपुर रेल मंडल में 7 अक्टूबर को मेगा टिकट चेकिंग ड्राइव चलाया गया.

समस्तीपुर . समस्तीपुर रेल मंडल में 7 अक्टूबर को मेगा टिकट चेकिंग ड्राइव चलाया गया. इसके तहत प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक विशेष चेकिंग अभियान चला. इसमें मंडल के समस्त टिकट जांच स्क्वॉड, स्टैटिक एवं स्लीपर टिकट जांच कर्मी, वाणिज्य निरीक्षक, पर्यवेक्षक सहित वाणिज्य विभाग के अधिकारी शामिल रहे. विभिन्न खंडों से आने-जाने वाली ट्रेनों, जिसमें प्रीमियम, मेल, एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें शामिल थी उसका लक्ष्य बनाकर गहन टिकट जांच की गई. इस दौरान बिना टिकट व अनुचित टिकट पर यात्रा करते हुए कुल 3322 यात्रियों को पकड़ा गया. जिससे 24.75 की राशि बतौर जुर्माना वसूली गई. रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को नियमित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित भी किया गया. जिससे न केवल रेलवे की आय में वृद्धि हो, बल्कि भविष्य में यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना भी न करना पड़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >