समस्तीपुर : जिले में दाखिल खारिज के 33.21 प्रतिशत मामले रिजेक्ट कर दिये गये हैं. वहीं 6315 मामले लंबित है.दूसरी ओर 3595 मामले 63 दिन से अधिक से लंबित है, वहीं 987 मामले 21 दिन से अधिक से लंबित है. जिले के बीसों अंचलों में दाखिल-खारिज के 524582 मामले प्रतिवेदित हुये. इसमें से 344073 मामले का डिस्पोजल किया गया है. 174194 मामले रिजेक्ट कर दिये गये हैं. लंबित व रिजेक्ट आवेदकों को कर्मचारी से लेकर अंचल कार्यालय तक दौड़ लगाना पड़ रहा है. आवेदक परेशान हैं. शिवाजीनगर अंचल में 31.46 प्रतिशत, खानपुर अंचल में 30.56 प्रतिशत, वारिसनगर अंचल में 20.62 प्रतिशत, हसनपुर अंचल में 32.72 प्रतिशत, समस्तीपुर सदर अंचल में 32.26 प्रतिशत, बिथान अंचल में 43.25 प्रतिशत, कल्याणपुर अंचल में 33.93 प्रतिशत, विद्यापतिनगर अंचल में 35.95 प्रतिशत, मोहिउद्दीननगर अंचल में 33.70 , ताजपुर अंचल में 41.31 प्रतिशत, सरायरंजन अंचल में 22.83 प्रतिशत, रोसड़ा अंचल में 38.93 प्रतिशत, विभूतिपुर अंचल में 33.73 प्रतिशत, उजियारपुर अंचल में 28.66 प्रतिशत, मोहनपुर अंचल में 48.12 प्रतिशत, सिंघिया अंचल में 43.19 प्रतिशत, मोरवा अंचल में 30 प्रतिशत, पटोरी अंचल में 42.35 प्रतिशत, दलसिंहसराय अंचल में 32.93 प्रतिशत तथा पूसा अंचल में 27.01 प्रतिशत मामले लंबित हैं.
किस अंचल से कितने मामले रिजेक्ट
शिवाजीनगर अंचल में 146, खानपुर अंचल में 143, वारिसनगर अंचल में 151, हसनपुर अंचल में 130, समस्तीपुर सदर अंचल में 440, बिथान अंचल में 135, कल्याणपुर अंचल में 435, विद्यापतिनगर अंचल में 162, मोहिउद्दीननगर अंचल में 198, ताजपुर अंचल में 229, सरायरंजन अंचल में 399, रोसड़ा अंचल में 305, विभूतिपुर अंचल में 397, उजियारपुर अंचल में 601, मोहनपुर अंचल में 142, सिंघिया अंचल में 436, मोरवा अंचल में 506, पटोरी अंचल में 436, दलसिंहसराय अंचल में 437 तथा पूसा अंचल में 487 मामले लंबित हैं.किस अंचल में कितने मामले प्रतिवेदित
शिवाजीनगर अंचल में 31408 , खानपुर अंचल में 26029, वारिसनगर अंचल में 22812, हसनपुर अंचल में 16096, समस्तीपुर सदर अंचल में 52974, बिथान अंचल में 16065, कल्याणपुर अंचल में 48436, विद्यापतिनगर अंचल में 16925, मोहिउद्दीननगर अंचल में 20513, ताजपुर अंचल में 21994, सरायरंजन अंचल में 34841, रोसड़ा अंचल में 22919, विभूतिपुर अंचल में 27878, उजियारपुर अंचल में 41270, मोहनपुर अंचल में 9674, सिंघिया अंचल में 26701, मोरवा अंचल में 28759, पटोरी अंचल में 24056, दलसिंहसराय अंचल में 22091 तथा पूसा अंचल में 13841 मामले प्रतिवेदित हुये हैं.किस अंचल में कितने आवेदकों का दाखिल-खारिज
शिवाजीनगर अंचल में 21380, खानपुर अंचल में 17932, वारिसनगर अंचल में 17957, हसनपुर अंचल में 10700, समस्तीपुर सदर अंचल में 35443, बिथान अंचल में 8982, कल्याणपुर अंचल में 31569, विद्यापतिनगर अंचल में 10678, मोहिउद्दीननगर अंचल में 13402, ताजपुर अंचल में 12268, सरायरंजन अंचल में 26487, रोसड़ा अंचल में 13692, विभूतिपुर अंचल में 18079, उजियारपुर अंचल में 28841, मोहनपुर अंचल में 4877, सिंघिया अंचल में 14734, मोरवा अंचल में 19624, पटोरी अंचल में 13432, दलसिंहसराय अंचल में 14380 तथा पूसा अंचल में 9616 आवेदकों का दाखिल-खारिज किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
