शिविर में हुई विकलांगों की जांच

फोटो संख्या : 11रोसड़ा. प्रखंड परिसर में विकलांग व्यक्तियों के प्रमाणीकरण के लिए एकल खिड़क ी के माध्यम से निबटारा के लिए दो दिवसीय विशेष विकलांगता शिविर आयोजित हुई. उद्घाटन बीडीओ अंजना कुमारी ने किया. शिविर 21 व 23 फरवरी को आयोजित होगी. इसमें शनिवार को करीब 150 विकलांग व्यक्तियों की जांच की गयी. सदर […]

फोटो संख्या : 11रोसड़ा. प्रखंड परिसर में विकलांग व्यक्तियों के प्रमाणीकरण के लिए एकल खिड़क ी के माध्यम से निबटारा के लिए दो दिवसीय विशेष विकलांगता शिविर आयोजित हुई. उद्घाटन बीडीओ अंजना कुमारी ने किया. शिविर 21 व 23 फरवरी को आयोजित होगी. इसमें शनिवार को करीब 150 विकलांग व्यक्तियों की जांच की गयी. सदर अस्पताल से आये हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ आरसीएस वर्मा, आंख रोग विशेषज्ञ डॉ कमलाकांत सिंह ने रोगियों की जांच की. प्रखंड प्रभारी डॉ केएन ठाकुर ने बताया कि शिविर में सभी प्रकार के विकलांगता की जांच कर उसका प्रमाणीकरण किया गया. उन्होंने बताया कि विकलांगता प्रमाण पत्र आगामी तीन मार्च के बाद प्रखंड कार्यालय को प्राप्त होने पर वितरण किया जायेगा. उन्होंने बताया कि 7 पंचायत का प्रमाणीकरण किया गया. वहीं 23 फरवरी को अन्य पंचायतों का प्रमाणीकरण किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >