एकता शिविर प्रेरणा के सागर : सांसद

पूसा. आरएयू के फलैक्स हाउस में चल रहे मुजफ्फरपुर नेहरु युवा केंद्र के तत्वावधान में पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ. राष्ट्रीय एकता शिविर में 6 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद ने एकता शिविर को प्रेरणा का सागर बताया. इससे पूर्व प्रतिनिधियों ने अपने अपने राज्यों के सांस्कृतिक […]

पूसा. आरएयू के फलैक्स हाउस में चल रहे मुजफ्फरपुर नेहरु युवा केंद्र के तत्वावधान में पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ. राष्ट्रीय एकता शिविर में 6 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद ने एकता शिविर को प्रेरणा का सागर बताया. इससे पूर्व प्रतिनिधियों ने अपने अपने राज्यों के सांस्कृतिक लोकगाथा, लोक नृत्य आदि प्रस्तुत किया. स्वागत भाषण रवींद्र नाथ पांडेय ने दिया. सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. समन्वयक रवींद्र मोहन ने प्रतिनिधियों को सतत आगे बढने का नसीहत भी दिया. मौके पर भाजपा नेता प्रवीण कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, शंकर चौधरी, मिथलेश कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >