अगलगी में दुकान सहित मकान जला

कल्याणपुर. अचानक लगी आग में गोपालपुर चौक स्थित चाय व नाश्ते की दुकान जल गयी़ तेजी से लपट फैलने के कारण दुकान से सटे पूरा मकान भी जलकर खाक हो गये़ लगी आग में हजारों रुपये के मूल्य के सामान जलने का अनुमान लगाया जा रहा है़ घटना के अनुसार रविवार की देर रात राजेंद्र […]

कल्याणपुर. अचानक लगी आग में गोपालपुर चौक स्थित चाय व नाश्ते की दुकान जल गयी़ तेजी से लपट फैलने के कारण दुकान से सटे पूरा मकान भी जलकर खाक हो गये़ लगी आग में हजारों रुपये के मूल्य के सामान जलने का अनुमान लगाया जा रहा है़ घटना के अनुसार रविवार की देर रात राजेंद्र महतो के मकान में चल रहे नाश्ते व चाय की दुकान में अचानक लगी आग से होटल की कुरसी एवं बरतन सहित सभी सामान जलकर खाक हो गये़ दुकान संचालक नरेश सहनी का बताना है कि अन्य दिनों की भांति दुकान बंद कर अपने घर चला गया़ रात 11 चौक पर से लोगों ने आग लग जाने की सूचना दी़ जब तक मैं मौके पर पहुंचा तब तक पूरी दुकान जल कर खाक हो चुकी थी़ साथ ही पक्के की मकान में जिसका एक रूम किराया पर ले रखा था आग की लपेट में मकान भी आ चुका था़ जब तक बुझाने का प्रयास शुरू किया गया लपटें इतनी तेज थी कि मकान भी बचाया नहीं जा सका़ वैसे मौके पर पहुंची पुलिस ने अग्निशामक को तत्काल खबर किया जिसके पहुंचने के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >