समस्तीपुर. बिहार राज्य अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक (कर्मचारी) संघ की जिला शाखा की बैठक सोमवार को गोपगुट महासंघ के तिलक नगर कार्यालय पर हुई. अध्यक्षता मनोज कुमार राय ने की. संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार राय ने कहा कि बिहार सरकार की गलत नीति के कारण सूबे के हजारों अनुदेशक अंधकार की स्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं. राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पटना उच्च न्यायालय के प्रथम खंडपीठ के आदेश खिलाफ द्वितीय खंडपीठ में याचिका दायर करने वाली मुकदमा को वापस करें एवं प्रथम खंडपीठ के आदेश के अनुसार अनौपचारिक शिक्षा के अनुदेशकों को समायोजन करें अन्यथा संघ बाध्य होकर सरकार के खिलाफ अनशन व धरना करने को विवश होगी. मौके पर जिलाध्यक्ष नवीन कुमार, उपाध्यक्ष दिवाकर चौधरी, सुरेश पासवान, योगेंद्र साह, कृष्णा सिन्हा, परमानंद राय, कामेश्वर चौधरी, विजय सिंह आदि ने संबोधित किया.
अनुदेशक संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी
समस्तीपुर. बिहार राज्य अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक (कर्मचारी) संघ की जिला शाखा की बैठक सोमवार को गोपगुट महासंघ के तिलक नगर कार्यालय पर हुई. अध्यक्षता मनोज कुमार राय ने की. संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार राय ने कहा कि बिहार सरकार की गलत नीति के कारण सूबे के हजारों अनुदेशक अंधकार की स्थिति में जीवन यापन […]
