अष्टयाम महायज्ञ को ले निकली कलश यात्रा

फोटो संख्या : 21ताजपुर. प्रखंड क्षेत्र के आधारपुर गाछी स्कूल के पास अष्टयाम महायज्ञ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर रविवार को 251 कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी. बाघी पोखर से कन्याओं ने अपने-अपने कलश में जल भरकर बाजे-गाजे के साथ नगर परिक्रमा किया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने कलश यात्रियों का […]

फोटो संख्या : 21ताजपुर. प्रखंड क्षेत्र के आधारपुर गाछी स्कूल के पास अष्टयाम महायज्ञ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर रविवार को 251 कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी. बाघी पोखर से कन्याओं ने अपने-अपने कलश में जल भरकर बाजे-गाजे के साथ नगर परिक्रमा किया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने कलश यात्रियों का भरपूर स्वागत किया. यात्रा में श्रद्धालु नर नारियों द्वारा लगाये जा रहे जयकारे से आसपास का वातावरण भक्ति में सराबोर होता रहा. कलश यात्री शहर भ्रमण के बाद वापस यज्ञ स्थल पर पहुंचे. जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ स्थल पर कलश को स्थापित कर यज्ञ की विधिवत शुरुआत की गयी. कार्यक्रम को सफल बनाने में गणेश सिंह, बलराम सिंह, दिनेश सिंह आदि सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >