ताजपुर. थाना क्षेत्र के हरिशंकरपुर बघौनी गांव में शनिवार को हुए जमीनी विवाद मामला तूल पकड़ रहा है. रविवार को इस घटना को लेकर माले, माकपा कार्यकर्ताओं ने इसकी घोर निंदा करते हुए चेतावनी मार्च निकाला. चेतावनी मार्च गांधी चौक से निकाल बाजार के विभिन्न मागार्ें से होते हुए हॉस्पिटल चौक पहुंच सभा में तब्दील हो गया. चन्द्रशेखर राय की अध्यक्षता में सभा हुई. संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की गयी . वक्ताओं ने कहा कि भू-माफियाओं को जेल में बंद किया जाना चाहिए. इसके साथ ही पीडि़त परिवारों को सुरक्षा मुहैया करायी जाये. मौके पर सुरेंद्र प्रसाद सिंह, शिव बालक केसरी, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, आसिफ होदा, मो़ इरशाद आदि थे. आइसा का प्रखंड सम्मेलनताजपुर. स्थानीय डॉ एलकेवीडी कॉलेज परिसर में आइसा प्रखंड कमेटी के सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता जितेंद्र सहनी ने की. सम्मेलन में मुख्य अतिथि मो़ मकबूल आलम ने कहा कि वर्तमान समय में छात्रों को अपनी जिम्मेवारी के निर्वहन के लिये स्कूली स्तर पर एक जुट होने की बातें कही. सम्मेलन के पर्यवेक्षक सुनील कुमार ने कहा कि छात्र संघ चुनाव कराने, ताजपुर कॉलेज में पीजी की पढ़ाई, बालिका हाई स्कूल आदि बनवाने आदि के लिए छात्रों से संघर्ष तेज करने को कहा. सम्मेलन में 15 सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया. जिसमें अजय कुमार अध्यक्ष, जितेंद्र सहनी सचिव चुने गये. साथ ही राकेश कुमार, सोनू कुमार, मो़ सरफराज, मो़ दुलारे आदि सदस्य चुने गये.
माले ने शहर में निकाला चेतावनी मार्च
ताजपुर. थाना क्षेत्र के हरिशंकरपुर बघौनी गांव में शनिवार को हुए जमीनी विवाद मामला तूल पकड़ रहा है. रविवार को इस घटना को लेकर माले, माकपा कार्यकर्ताओं ने इसकी घोर निंदा करते हुए चेतावनी मार्च निकाला. चेतावनी मार्च गांधी चौक से निकाल बाजार के विभिन्न मागार्ें से होते हुए हॉस्पिटल चौक पहुंच सभा में तब्दील […]
