ग्रामीण चिकित्सक स्वास्थ्य सेवा के लिए अहम

विभूतिपुर. ग्रामीण चिकित्सा सेवा समिति सह ग्रामीण चिकित्सक समन्वय सेवा समिति का तीसरा प्रखंड सम्मेलन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिश्रौलिया परिसर में रविवार को हुआ. अध्यक्षता डॉ नारायण यादव ने की. सम्मेलन का संचालन डॉ विष्णुदेव प्रसाद सिंह ने किया. सम्मेलन का उद्घाटन बीडीओ देवेंद्र कुमार ने किया. उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि आज भी […]

विभूतिपुर. ग्रामीण चिकित्सा सेवा समिति सह ग्रामीण चिकित्सक समन्वय सेवा समिति का तीसरा प्रखंड सम्मेलन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिश्रौलिया परिसर में रविवार को हुआ. अध्यक्षता डॉ नारायण यादव ने की. सम्मेलन का संचालन डॉ विष्णुदेव प्रसाद सिंह ने किया. सम्मेलन का उद्घाटन बीडीओ देवेंद्र कुमार ने किया. उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि आज भी गांव के लोग ग्रामीण चिकित्सक पर ही अपने को निर्भर रखते हैं. ग्रामीण क्षेत्र में किसी तरह का आपात बीमारी का इलाज इनके द्वारा किया जाता है. अगर समय पर इनके द्वारा इलाज नहीं किया जाये तो मरीज मर भी सकता है. सम्मेलन को राज्य सचिव अशोक कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि पीएचसी में मात्र 4 चिकित्सक हैं. इसके बल पर पूरे प्रखंड के मरीजों का इलाज संभव नहीं है. ग्रामीण चिकित्सक स्वास्थ्य सेवा के लिए अहम भूमिका निभाते हैं. इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. सम्मेलन को जिलाध्यक्ष यशवंत कुमार भारती, डॉ राजेश कुमार, डॉ गणेश प्रसाद सिंह, डॉ राम देव सिन्हा, डॉ राम सागर सिन्हा, डॉ रामाश्रय प्रसाद सिंह, महेश कुमार, राम नारायण सिंह, बालेश्वर महतो, राज कुमार राय, देवेंद्र महतो, केदार प्रसाद, मनोज कुमार साह आदि ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >