फोटो संख्या : 5समस्तीपुर. शहर के प्रोफेसर कॉलोनी में रविवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी जिला कार्य समिति सदस्यों व प्रखंड अध्यक्षों की संयुक्त बैठक हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनंत कुशवाहा ने की. संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गयी है. प्रत्येक सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार हो रहा है. बिचौलिये हावी हो रहे हैं. इस समस्या को लेकर जिले के प्रत्येक प्रखंड मुख्यालयों पर धरना दिया जायेगा. इसके बाद सदस्यों ने पार्टी सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 20 हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया. इसमें समस्तीपुर, वारिसनगर और मोरबा का लक्ष्या पूरा होने की जानकारी दी गयी. इसके अलावा किसानों की समस्याओं को लेकर साकांक्ष रहने और नगर परिषद के पार्षद द्वारा जारी अनशन का समर्थन करते हुए प्रशासन से उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का आग्रह किया गया. बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष बैद्यानाथ सिंह, नवीन सिंह, राम दयालू महतो, डॉ संतोष कुमार, रामकरण चौधरी, प्रशांत कुमार, शिवओम, उपेंद्र कुमार दास, विश्वनाथ सिंह, फूल कुमारी, अंजनी कुमारी, नीलम देवी, डॉ रामदयाल महतो, लाल बाबू महतो, अमरकांत मिश्र, विशेश्वर राय, सुशील कुमार सिंह, शिवेंद्र कुमार, दिलीप राज कुशवाहा, सीताराम महतो, कमलेश कमल, अरविंद कुशवाहा, गणेश कुमार सिंह, राजीव कुशवाहा आदि ने संबोधित किया.
बिहार में कानून व्यवस्था चौपट : रालोसपा
फोटो संख्या : 5समस्तीपुर. शहर के प्रोफेसर कॉलोनी में रविवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी जिला कार्य समिति सदस्यों व प्रखंड अध्यक्षों की संयुक्त बैठक हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनंत कुशवाहा ने की. संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गयी है. प्रत्येक सरकारी […]
