फोटो संख्या : 4समस्तीपुर. जिला मोटर व्यवसायी संघ कार्यालय में संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें ट्रैक्टर मालिकों ने धांधली व लूट खसोट की चर्चा करते हुए बताया कि इधर कुछ माह से किसी भी माल लदी ट्रैक्टर को यातायात पुलिस बल यत्र तत्र रोककर गाड़ी की चाबी छीन लेते हैं. इससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसी स्थिति में वाहनों का परिचालन सहज नहीं रह गया है. इसका सीधा असर रोजी रोटी पर पड़ रहा है. वक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से अविलंब हस्तक्षेप कर ट्रैक्टर मालिकों के साथ उत्पन्न होने वाली परेशानियों को अविलंब बंद करने की मांग की है. अन्यथा सभी ट्रैक्टर मालिकों के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करने की घोषणा की. संघ के सचिव संजीव कुमार सुमन ने बताया कि 16 फरवरी को संघ का एक प्रतिनिधिमंडल इस संबंध में ज्ञापन पुलिस अधीक्षक सुरेश प्रसाद चौधरी से मिल कर सौंपेगा. मौके पर रत्नेश सिंह, रणवीर सिंह, राजीव कुमार सिंह, सोहन राय, बिट्टू राय, राम बाबू राय, भूषण यादव, वीरेंद्र मिश्रा, विनय कुमार सिंह, पवन सिंह, मनोज कुमार आदि ने संबोधित किया.
एसपी कार्यालय को घेरेंगे वाहन मालिक
फोटो संख्या : 4समस्तीपुर. जिला मोटर व्यवसायी संघ कार्यालय में संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें ट्रैक्टर मालिकों ने धांधली व लूट खसोट की चर्चा करते हुए बताया कि इधर कुछ माह से किसी भी माल लदी ट्रैक्टर को यातायात पुलिस बल यत्र तत्र रोककर गाड़ी की चाबी छीन […]
