फोटो संख्या : 3समस्तीपुर. शहर के रेलवे कॉलोनी स्थित आनंद मार्ग योगाश्रम से रविवार की सुबह शोभा यात्रा निकाली गयी. बैनर व झंडे के साथ निकले आनंद मार्ग साधक परिवार के लोग बाबा नाम केवल का जयघोष कर रहे थे. इस दौरान मानव धर्म को एक बताया. साथ ही विश्व बंधुत्व का संदेश दिया. जातिवाद को मन से विदा करने के लिए आम लोगों से आग्रह किया गया. शोभा यात्रा शहर के विभिन्न सड़कों से गुजरते हुए वापस आश्रम पहुंच कर समाप्त हुआ. इसके साथ ही तीन दिनों से चला आ रहा योग साधना शिविर का भी समापन करने की घोषणा की गयी. संस्था से जुड़े आचार्य रणधीर देव ने बताया कि तीनों दिनों तक चले इस शिविर में प्रशिक्षक आचार्य पूर्णदेवानंद अवधूत, आचार्य परमानंद अवधूत, आचार्य सिद्धार्थनंद अवधूत ने अपने विचार रखते हुए अनुयायियों को नव मानवतावाद को अंतिम आश्रम बताया. इसके अलावा योग, साधना पर विस्तार से चर्चा की गयी.
शोभा यात्रा के साथ संपन्न हुआ योग साधना शिविर
फोटो संख्या : 3समस्तीपुर. शहर के रेलवे कॉलोनी स्थित आनंद मार्ग योगाश्रम से रविवार की सुबह शोभा यात्रा निकाली गयी. बैनर व झंडे के साथ निकले आनंद मार्ग साधक परिवार के लोग बाबा नाम केवल का जयघोष कर रहे थे. इस दौरान मानव धर्म को एक बताया. साथ ही विश्व बंधुत्व का संदेश दिया. जातिवाद […]
