चार रद्द ट्रेनों का परिचालन आज से

लिच्छवी एक्सप्रेस का परिचालन 18 सेयात्रियों को होगी सहूलियत, रेलवे को मिलेगा राजस्वप्रतिनिधि, समस्तीपुरठंड के मौसम में लगने वाले घने कुहासे के दौरान सुरक्षा मानकों को ध्यान में रख कर रद्द किये गये ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू होगा. इसको लेकर रेलवे ने आवश्यक तैयारियों को एक बार फिर से ठोक -बजा कर देख […]

लिच्छवी एक्सप्रेस का परिचालन 18 सेयात्रियों को होगी सहूलियत, रेलवे को मिलेगा राजस्वप्रतिनिधि, समस्तीपुरठंड के मौसम में लगने वाले घने कुहासे के दौरान सुरक्षा मानकों को ध्यान में रख कर रद्द किये गये ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू होगा. इसको लेकर रेलवे ने आवश्यक तैयारियों को एक बार फिर से ठोक -बजा कर देख लिया है. रद्द हुई आधा दर्जन ट्रेनों में से चार का परिचालन सोमवार से आरंभ हो जायेगा. जबकि दो ट्रेनों का परिचालन अगले दो दिनों दिनों में आरंभ किया जायेगा. जानकारी देते हुए समस्तीपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम जफर आजम ने बताया कि सहरसा से अमृतसर जाने वाली 15209 जननायक एक्सप्रेस, 15203 बरौनी लखनऊ एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर से मडुआडीह जाने वाली 12537 मडुआडीह एक्सप्रेस और सरहसा से बरौनी जाने वाली 15275 सहरसा बरौनी एक्सप्रेस का परिचालन 16 फरवरी से आरंभ किया जायेगा. जबकि बरौनी से ग्वालियर जाने वाली 11123 ग्वालियर एक्सप्रेस का परिचालन 17 फरवरी से आरंभ करने का निर्णय लिया गया है. इसी तरह सीतामढ़ी से आनंद बिहार टर्मिनल जाने वाली 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस का परिचालन 18 फरवरी से आरंभ करने का निर्णय लिया गया है. सीनियर डीसीएम सह मीडिया प्रभारी श्री आजम ने बताया कि समस्तीपुर मंडल से चलने और गुजरने वाली इन ट्रेनों का फिर से परिचालन शुरू होने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने में सहूलियत होगी वहीं रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >