समस्तीपुर. जिले के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में गरमी आने से पहले अग्निशमन यंत्र लगाने के लिये निर्देश दिया गया है. जिला अग्निशमन पदाधिकारी तपेश्वर सिंह ने बताया कि सभी छोटे हो या बड़े प्रतिष्ठान सभी को इस बाबत समुचित संख्या में यंत्र लगाने के लिये कहा गया है. इससे किसी तरह की अगलगी की घटनाओं की संभावना को दूर किया जा सके. बताते चलें कि विगत माह शहर के व्यस्ततम स्टेशन रोड स्थित एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान में भीषण अगलगी की घटना घटी थी. इसके बाद विभाग ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में यंत्र लगाने में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करने का मूड बना लिया है.
व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्निशमक यंत्र लगाने का निर्देश
समस्तीपुर. जिले के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में गरमी आने से पहले अग्निशमन यंत्र लगाने के लिये निर्देश दिया गया है. जिला अग्निशमन पदाधिकारी तपेश्वर सिंह ने बताया कि सभी छोटे हो या बड़े प्रतिष्ठान सभी को इस बाबत समुचित संख्या में यंत्र लगाने के लिये कहा गया है. इससे किसी तरह की अगलगी की घटनाओं की […]
