दलसिंहसराय. स्वयं सहायता समूह के नाम पर दर्जनों महिलाओं से राशि हड़पने व फर्जीवाड़ा करने को लेकर दर्ज थानाकांड संख्या 364/13 में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में गिरफ्तार वीआइपी कॉलोनी के भोला राय हैं जिन्हें न्यायालय में हाजिर कराने के बाद मिले निर्देश पर जेल भेजा गया है. पुलिस के मुताबिक वर्ष 13 में स्वयं सहायता समूह के नाम पर दर्जनों महिलाओं के बीच समूह चलाने के नाम पर राशि उगाही कर हड़पने को लेकर संबंधित महिलाओं ने हंगामा करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें उजियारपुर के महिसारी स्थित गुरुकुल अनाथ आश्रम के संचालक आचार्य केबी आनंद को मुख्य अभियुक्त के रूप में आरोपित किया गया था. वहीं पुलिस अनुसंधान व पर्यवेक्षण में दूसरे आरोपित भोला राय की संलिप्तता सामने आने पर थानाध्यक्ष ने उसके गिरफ्तारी व जेल भेजे जाने की बात कही. दूसरी तरफ धराये आरोपित भोला राय ने स्वयं को मामले में निर्दोष बताया है. प्राथमिक मुख्य अभियुक्त नहीं पकड़ा जा सका है.
एनजीओ फर्जीवाड़ा मामले में पुलिस ने दबोचा
दलसिंहसराय. स्वयं सहायता समूह के नाम पर दर्जनों महिलाओं से राशि हड़पने व फर्जीवाड़ा करने को लेकर दर्ज थानाकांड संख्या 364/13 में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में गिरफ्तार वीआइपी कॉलोनी के भोला राय हैं जिन्हें न्यायालय में हाजिर कराने के बाद मिले […]
