फोटो संख्या : 23दलसिंहसराय. जिला पुलिस कप्तान सुरेश प्रसाद चौधरी ने शनिवार को दलसिंहसराय एसडीपीओ कार्यालय में पुलिस पदाधिकारियों के साथ संबंधित थाना कांडों की समीक्षा की. एसपी ने कांडों की समीक्षा करते हुए अनुमंडल के सभी थानों के पदाधिकारियों से लंबित कांडों का निरीक्षण किया. साथ ही लूट, हत्या, डकैती, अपहरण, उत्पीड़न समेत अन्य गंभीर मामलों से संबंधित थाना कांडों को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. वहीं विभिन्न मामलों में फरार अभियुक्त, वारंटियों व मोस्ट वांटेड अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर शीघ्र गिरफ्तार करने पर बल दिया. समीक्षा बैठक के उपरांत एसपी ने दलसिंहसराय थाना पहुंच निरीक्षण करते हुए कई निर्देश थानाध्यक्ष को दिया. मौके पर एसडीपीओ पंकज कुमार, पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद, थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी आदि मौजूद थे.
लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
फोटो संख्या : 23दलसिंहसराय. जिला पुलिस कप्तान सुरेश प्रसाद चौधरी ने शनिवार को दलसिंहसराय एसडीपीओ कार्यालय में पुलिस पदाधिकारियों के साथ संबंधित थाना कांडों की समीक्षा की. एसपी ने कांडों की समीक्षा करते हुए अनुमंडल के सभी थानों के पदाधिकारियों से लंबित कांडों का निरीक्षण किया. साथ ही लूट, हत्या, डकैती, अपहरण, उत्पीड़न समेत अन्य […]
