सेविका चयन के लिए आम सभा की तिथि घोषित

10 फरवरी से 22 मार्च तक होगी चयन प्रकिया30 मार्च तक पूरी होगी प्रकिया समस्तीपुर. जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों में सेविका सहायिका चयन के लिये आम सभा की तिथि घोषित कर दी गयी है. आगामी 10 फरवरी से लेकर 22 मार्च तक सभी 9 प्रखंडों में आम सभा के माध्यम से सेविका सहायिका का चयन […]

10 फरवरी से 22 मार्च तक होगी चयन प्रकिया30 मार्च तक पूरी होगी प्रकिया समस्तीपुर. जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों में सेविका सहायिका चयन के लिये आम सभा की तिथि घोषित कर दी गयी है. आगामी 10 फरवरी से लेकर 22 मार्च तक सभी 9 प्रखंडों में आम सभा के माध्यम से सेविका सहायिका का चयन किया जायेगा. समेकित बाल विकास कोषांग के डीपीओ अखिलेश सिंह ने बताया की संबंधित स्थलों पर आम सभा के माध्यम से सेविका सहायिका का चयन किया जायेगा. वहीं 30 मार्च तक हर हाल में प्रखंडों में सेविका व सहायिका की चयन प्रक्रिया पूर्ण कर ली जायेगी. इसमें सभी छूटे हुए केंद्र को भी शामिल किया जायेगा. इस बाबत सभी संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को भी जानकारी दे दी गयी है. बताते चलें क ी विगत शनिवार को ही जिलाधिकारी ने सेविका सहायिका चयन के लिये आम सभा की तिथि पर अपनी सहमति दी है. जिसके बाद चयन प्रकिया अब आगे बढ़ती दिखाई दे रही है. जिले के 9 प्रखंडो में सेविका सहायिका की चयन प्रक्रिया को त्रुटियों के कारण दोबारा दिसंबर माह में शुरू किया गया था. अंतिम सप्ताह में सेविका सहायिका के लिये आवेदन शुरू की गयी थी. इसमें कुल 373 रिक्तियां शामिल है. सेविका के लिए 203 व सहायिका के लिए 170 रिक्तियां शामिल हैं. इसके लिये 6 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन दिया था. इसके बाद अंतिम मेधा सूची प्रकाशित की गयी. बताते चलें कि मंगलवार को विभूतिपुर प्रखंड के भरपुरा पटपारा और बाजितपुर बंबैया में सभा होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >