महाशिवरात्रि मेला समिति की बैठक

मोरवा. ऐतिहासिक खुदनेश्वर स्थान में 16 फरवरी से 19 फरवरी तक चलने वाले महाशिवरात्रि मेले को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सोमवार को मंदिर प्रांगण में मेला समिति की बैठक हुई. बैठक में इस ऐतिहासिक महाशिवरात्रि मेले में हर वर्ष की तरह दस लाख से अधिक श्रद्धालुओं की अपार भीड़ को शांतिपूर्वक नियंत्रित करने के […]

मोरवा. ऐतिहासिक खुदनेश्वर स्थान में 16 फरवरी से 19 फरवरी तक चलने वाले महाशिवरात्रि मेले को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सोमवार को मंदिर प्रांगण में मेला समिति की बैठक हुई. बैठक में इस ऐतिहासिक महाशिवरात्रि मेले में हर वर्ष की तरह दस लाख से अधिक श्रद्धालुओं की अपार भीड़ को शांतिपूर्वक नियंत्रित करने के लिए प्रखंड एवं जिला प्रशासन से भरपूर सहयोग देने की मांग की गयी है. साथ ही मेला समिति द्वारा नियंत्रण के लिए 500 स्थानीय लोगों की व्यवस्था समिति का गठन किया गया है. अध्यक्षता सचिव शिवनंदन शर्मा ने की. समिति अध्यक्ष मनोज कुमार झा, सीताराम ठाकुर, महेश नारायण झा, विजय कुमार लाल, दिनेश झा आदि ने बैठक को संबोधित किया. उजियारपुर : महाशिवरात्रि के अवसर पर उजियारपुर शिवालय के प्रांगण में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय अष्टयाम का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए व्यापक तैयारी की जा रही है. यह जानकारी शिवशंकर अग्रवाल ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >