पांच महादलितों को मिली आवास की जमीन

कल्याणपुर. प्रखंड के मालीनगर पंचायत में मुखिया विजय शर्मा ने निजी व्यक्ति से जमीन खरीद कर पांच भूमिहीन महादलित परिवारों को तीन डिसमिल जमीन की कागजात इन परिवारों को दिया. साथ ही मौके पर सभी परिवारों को जमीन की मापी कराकर दखल भी कराया गया. इन लोगों में मालीनगर सिमरी के बेचन मांझी, रामवृक्ष मांझी, […]

कल्याणपुर. प्रखंड के मालीनगर पंचायत में मुखिया विजय शर्मा ने निजी व्यक्ति से जमीन खरीद कर पांच भूमिहीन महादलित परिवारों को तीन डिसमिल जमीन की कागजात इन परिवारों को दिया. साथ ही मौके पर सभी परिवारों को जमीन की मापी कराकर दखल भी कराया गया. इन लोगों में मालीनगर सिमरी के बेचन मांझी, रामवृक्ष मांझी, कमलेश मांझी, राज कुमार मांझी एवं शीला देवी हैं. मुखिया विजय शर्मा के अनुसार यह जमीन गांव के ही सतीशचंद्र त्रिपाठी से तीस हजार रुपये प्रति कट्ठा के हिसाब से खरीद की गयी थी. जिसे अंचलाधिकारी के द्वारा दाखिल खारिज कराकर बिहार सरकार के निर्देशानुसार भूमिहीन महादलित परिवारों को हस्तगत कराया गया. मौके पर पंचायत सचिव सुबोध राय सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >