वार्ड सदस्यों ने प्रखंड मुख्यालय पर दिया धरना

फोटो संख्या : 2बीडीओ को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपाप्रतिनिधि, वारिसनगर प्रखंड कार्यालय पर सोमवार को प्रखंड के सभी वार्ड सदस्यों ने अपनी 12 सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया. इसका नेतृत्व जिला वार्ड सदस्य के अध्यक्ष राजेंद्र साह ने किया. धरना को संबोधित करते हुए श्री साह ने सदस्यों […]

फोटो संख्या : 2बीडीओ को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपाप्रतिनिधि, वारिसनगर प्रखंड कार्यालय पर सोमवार को प्रखंड के सभी वार्ड सदस्यों ने अपनी 12 सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया. इसका नेतृत्व जिला वार्ड सदस्य के अध्यक्ष राजेंद्र साह ने किया. धरना को संबोधित करते हुए श्री साह ने सदस्यों को मासिक मानदेय व पेंशन लागू करने, सरकार द्वारा वहन कर पांच लाख का बीमा कराने की बात कही. वहीं संघ के उपाध्यक्ष मो. अशरफ अली ने मनरेगा, इंदिरा आवास, आंगनबाड़ी केंद्र संचालन आदि में सम्पूर्ण संचालन एवं निगरानी की जिम्मेवारी सौंपने की मांग की. वहीं वक्ताओं ने पंचायती राज व्यवस्था को पूर्ण अधिकार देकर 29 विभागों को पूर्णरुपेण पंचायती राज के अधीन करने की मांग की. अंत में एक शिष्टमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा. धरना को रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष राम गुलाम महतो, सुदिष्ट कुमार गिरि, उपेंद्र पाल, राम कुमारी देवी, रीता देवी, राम नरेश साह, मनोज कुमार साह, रामचंद्र राय, मनोज राय, मो. कैसर, किरण देवी सहित दर्जनों वार्ड सदस्यों ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >