रोसड़ा. थाना क्षेत्र के भिड़हा गांव स्थित नीलमणि उच्च विद्यालय के निकट टेंपो चालक की मौत अचानक हो गयी. वह शाहपुर गांव निवासी चौधरी महतो का पुत्र गणेश महतो (40) है. पुलिस को दिये आवेदन में मृतक के पिता ने मृत्यु का कारण उसकी तबीयत खराब होना बताया है. उसका कहना है कि सुबह चार बजे वह यात्रियों को लेकर रेलवे स्टेशन के लिए चला था. जहां से लौटने के दौरान अचानक उसकी तबीयत खराब हो गयी. वह ढढा गांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा जहां उपचार नहीं हो सका. थानाध्यक्ष नरेश पासवान ने बताया कि पिता के आवेदन पर स्टेशन डायरी की गयी है. पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने के कारण शव परिजनों को सौंप दिया गया है.
शाहपुर के टेंपो चालक की मौत
रोसड़ा. थाना क्षेत्र के भिड़हा गांव स्थित नीलमणि उच्च विद्यालय के निकट टेंपो चालक की मौत अचानक हो गयी. वह शाहपुर गांव निवासी चौधरी महतो का पुत्र गणेश महतो (40) है. पुलिस को दिये आवेदन में मृतक के पिता ने मृत्यु का कारण उसकी तबीयत खराब होना बताया है. उसका कहना है कि सुबह चार […]
