विभूतिपुर. थाना क्षेत्र के साखमोहन झहुड़ा गांव से नवम कक्षा की छात्रा का अपहरण हो गया है. इस आशय से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराते हुए किशोरी के पिता ने गांव के ही रंजन कुमार, रामज्ञान महतो, मेरखी देवी को नामजद बनाया गया है. जानकारी देते हुए कहा है कि गत 3 फरवरी की शाम करीब सात बजे किशोरी अपने घर से शौच के लिए निकली थी. इसके बाद वह वापस नहीं लौटी. खोजबीन करने पर पता चला कि आरोपित रंजन कुमार ने छात्रा को अपहरण कर लिया. इसकी शिकायत उसके पिता से की तो दो दिनों के अंदर लड़की को वापस बुलाने की बात कही. परंतु अब तक उसका पता नहीं चला. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामला पे्रम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है. वैसे पुलिस लड़की की तलाश में जुट गयी है.
झहुड़ा गांव से किशोरी का अपहरण
विभूतिपुर. थाना क्षेत्र के साखमोहन झहुड़ा गांव से नवम कक्षा की छात्रा का अपहरण हो गया है. इस आशय से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराते हुए किशोरी के पिता ने गांव के ही रंजन कुमार, रामज्ञान महतो, मेरखी देवी को नामजद बनाया गया है. जानकारी देते हुए कहा है कि गत 3 फरवरी की शाम करीब […]
