फोटो संख्या : 15मामला समस्तीपुर कॉलेज में नामांकन में अधिक राशि लेने कासमस्तीपुर. स्थानीय समस्तीपुर कॉलेज में स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर में नामांकन शुल्क अधिक लेने के विरोध में एसएफआइ से जुड़े छात्रों ने शुक्रवार को कॉलेज का नामांकन काउंटर जाम कर दिया. इसके कारण काम प्रभावित हुआ. आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर रोष का इजहार किया. मौके पर रविश कुमार की अध्यक्षता में सभा कर छात्रों ने कहा कि एक ओर सरकार छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा देने की बात करती है दूसरी ओर अधिक राशि ली जा रही है. इसकी शिकायत कुलपति से की गयी है. बावजूद इस पर रोक नहीं लगाया जा रहा है. छात्रों ने कहा कि जब तक अधिक राशि लिया जाना बंद नहीं किया जाता है उनका विरोध जारी रहेगा. सभा को संगठन के जिला सचिव संजय कुमार, संजय कुमार सक्सेना, रणवीर कुमार, गुड्डू कुमार, चंदन कुमार आदि ने संबोधित किया.
काउंटर जाम कर छात्रों ने जताया रोष
फोटो संख्या : 15मामला समस्तीपुर कॉलेज में नामांकन में अधिक राशि लेने कासमस्तीपुर. स्थानीय समस्तीपुर कॉलेज में स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर में नामांकन शुल्क अधिक लेने के विरोध में एसएफआइ से जुड़े छात्रों ने शुक्रवार को कॉलेज का नामांकन काउंटर जाम कर दिया. इसके कारण काम प्रभावित हुआ. आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर […]
