दो दिवसीय सत्संग समारोह संपन्न

विभूतिपुर. प्रखंड के सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत में सद्गुरु संत सम्राट कबीर दास के दो दिनी सत्संग समारोह का समापन गुरुवार को हुआ. अध्यक्षता उमेश दास ने की. समारोह में मिथिलेश गोस्वामी ने सत गुरु कबीर पर विस्तार से प्रवचन दिये. कहा कि कबीर के संदेश हर व्यक्ति व समाज में प्रासांगिक हैं. संत संग […]

विभूतिपुर. प्रखंड के सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत में सद्गुरु संत सम्राट कबीर दास के दो दिनी सत्संग समारोह का समापन गुरुवार को हुआ. अध्यक्षता उमेश दास ने की. समारोह में मिथिलेश गोस्वामी ने सत गुरु कबीर पर विस्तार से प्रवचन दिये. कहा कि कबीर के संदेश हर व्यक्ति व समाज में प्रासांगिक हैं. संत संग समारोह में रामदेव, नाथो दास ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. मौके पर कैलाश दास, राम सेवक सहनी, बैद्यनाथ दास, इंद्रदेव महतो, ध्रुव नारायण सहनी, नित्यानंदमहतो, ठक्कन रजक, रंजीत ठाकुर, प्रमोद भगत आदि ने अपने विचार रखे. ज्ञात हो कि इस आयोजन को लेकर विगत दो दिनों से सिंघियाबुजुर्ग और इसके आसपास का इलाका भक्तिमय बना रहा. लोगों ने पूरी श्रद्धा व विश्वास के साथ इस समारोह में अपनी भागीदारी निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >