वारिसनगर. थाना क्षेत्र के बाबुपुर गांव में बुधवार की संध्या दो जगहों पर हुए मारपीट की घटना में दो महिला सहित पांच लोग घायल हो गये. पहली घटना में गांव के ही संतोष राय का कहना है कि जब वह अपनी बोलेरो लेकर घर पहुंचे तो नागेश्वर राय, मंजय कुमार समेत तीन लोग उनके वाहन पर पथराव करने लगे. वहीं विरोध करने पर सभी गालीग् ालौज करते हुए उनको मारपीट कर घायल कर दिया. साथ ही बचाने आयी उनकी पत्नी मालती देवी को भी घायल कर दिया. वहीं उनके जेब से नागेश्वर ने पांच हजार रु पये भी निकाल लिये. वहीं दूसरी ओर गांव के ही नागेश्वर राय की पत्नी मिकल देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अपने देवर संतोष राय, उनकी पत्नी सहित तीन लोगों को आरोपित कर उन्हें व उनके पुत्र को मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है. साथ ही गले से सोने का चेन छीनने का भी आरोप लगाया है. वहीं तीसरी घटना में गांव के ही अरुण कुमार ने भूमि विवाद के कारण शंभू राय सहित दो लोगों पर मारपीट कर घायल करने एवं कमर में रखे छह हजार रु पये छीनने का आरोप लगाया है. इधर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने तीनों मामले को दर्ज कर अनुसंधान के लिए सअनि उमेश चंद्र प्रसाद को मामला सौंपा है.
मारपीट की घटनाओ में दो महिला सहित पांच घायल
वारिसनगर. थाना क्षेत्र के बाबुपुर गांव में बुधवार की संध्या दो जगहों पर हुए मारपीट की घटना में दो महिला सहित पांच लोग घायल हो गये. पहली घटना में गांव के ही संतोष राय का कहना है कि जब वह अपनी बोलेरो लेकर घर पहुंचे तो नागेश्वर राय, मंजय कुमार समेत तीन लोग उनके वाहन […]
