बछौली को हराकर जितवारपुर पहुंचा फाइनल में

खानपुर. राजमणि उच्च विद्यालय भोरेसाहपुर के मैदान में खेले जा रहे कुबेर क्रिकेट कप टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में जितवारपुर ने बछौली को चार रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर गया. टॉस जीतकर पहले खेलते हुए जितवारपुर ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 रनों का स्कोर खड़ा किया. सबसे अधिक […]

खानपुर. राजमणि उच्च विद्यालय भोरेसाहपुर के मैदान में खेले जा रहे कुबेर क्रिकेट कप टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में जितवारपुर ने बछौली को चार रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर गया. टॉस जीतकर पहले खेलते हुए जितवारपुर ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 रनों का स्कोर खड़ा किया. सबसे अधिक मिंटू ने 22 रन व कन्हैया ने 20 रनों का योगदान दिया. बछौली के तरफ से सचिन ने चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिया. जबकि कमलेश दो, व लाल चंदन ने एक एक विकेट चटकाया. जवाब में खेलने उतरी बछौली की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 142 रन ही बना पायी. सचिन ने सबसे अधिक 44 रनों व लाल ने 20 रनों का योगदान दिया. जितवारपुर की ओर से मिंटू ने तीन, रोहित ने दो व बिशु ने एक विकेट लिया. जितवारपुर के मिंटू को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया. कॉमेंट्री राजन व घंटी कर रहे थे. अंपायर की भूमिका में मनटून व चंदन थे. फाइनल मैच आगामी 7 फरवरी को होगी. मौके पर मैच के प्रायोजक राकेश कुमार झा, धर्मेंद्र कुमार झा आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >