डेढ़ सौ बच्चों को नहीं मिली पोशाक राशि

विद्यापतिनगर. आदर्श मध्य विद्यालय मऊ बाजिदपुर में गुरुवार को बच्चों के बीच पोशाक राशि का वितरण वितरण किया गया़ इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष, सचिव एवं शिक्षक उपस्थित पाये गये़ पोशाक राशि वितरण कर रहे प्रभारी एचएम राज कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय में 732 बच्चों का नामांकन है़ इसमें 75 […]

विद्यापतिनगर. आदर्श मध्य विद्यालय मऊ बाजिदपुर में गुरुवार को बच्चों के बीच पोशाक राशि का वितरण वितरण किया गया़ इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष, सचिव एवं शिक्षक उपस्थित पाये गये़ पोशाक राशि वितरण कर रहे प्रभारी एचएम राज कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय में 732 बच्चों का नामांकन है़ इसमें 75 फीसदी उपस्थिति वाले की संख्या 574 है़ जिन्हें पोशाक राशि के तौर पर सात सौ रुपये दिये जा रहे है़ं इस राशि से डेढ़ सौ छात्र छात्राएं वंचित रह जायेंगे.कम उपस्थिति के आधार पर इन सबों को शामिल नहीं किया गया है़ राशि के वितरण में कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, सचिव पिंकी कुमारी, विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार, नवल किशोर महतो, कुंजन कुमार, आशा कुमारी, माधुरी कुमारी, सरिता कुमारी, अमरेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >