/ू/रमाघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगायी डुबकी

/रबिथान, प्रतिनिधि : माघी पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने जगमोहरा गांव स्थित करेह कमला नदी के संगम स्थल पर मंगलवार को स्नान किया. मौके पर मेला का भी आयोजन किया गया. आयोजन में स्थानीय मुखिया विभा देवी, पूर्व मुखिया अंजनी कुमार सिंह, श्रवण राम, मो. अखलाक, पंकज कुमार, मुकेश सिंह आदि ने सक्रिय भूमिका […]

/रबिथान, प्रतिनिधि : माघी पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने जगमोहरा गांव स्थित करेह कमला नदी के संगम स्थल पर मंगलवार को स्नान किया. मौके पर मेला का भी आयोजन किया गया. आयोजन में स्थानीय मुखिया विभा देवी, पूर्व मुखिया अंजनी कुमार सिंह, श्रवण राम, मो. अखलाक, पंकज कुमार, मुकेश सिंह आदि ने सक्रिय भूमिका निभायी. मोहनपुर : माघ पूर्णिमा के अवसर पर यहॉ आज सुबह से स्नानदान का मेला लगा रहा. गंगा घाटों पर बीती षाम से ही श्रद्घालुओं का आगमन आरंभ हो गया था एवं दुकानें लगायी जाने लगी थी. प्रखंड मे हरदासपुर, जौनापुर, मटिऔर, डुमरी और रसलपुर घाटों पर हजारों श्रद्घालुओं जमा हुए. सुबह में गंगा स्नान किया और गरीबों, भिखारियों को दान किया. संत रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में आज एक खास जाति के लोगों ने जुलुस भी निकाला. आघे दर्जन स्थलों पर अष्टयाम यज्ञ एवं रामचरित्र मानस पाठ के आयोजन भी हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >